12th ke baad Government Teacher Kaise Bane : दोस्तों अगर आप भी 12वी पास हैं और आप सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनना चाहते हैं , आप चाहते है की आपको समाज में इज्जत मिले ,शिक्षक का काम सिर्फ पढ़ाना ही नहीं होता है बल्कि उनका काम होता है समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चो को एक अच्छी ज्ञान दे जिससे वो भी एक शिक्षित नागरिक बन सके, अगर आपका भी समाज सेवा में काम करना अच्छा लगता है, आप चाहते है की देश के हर नागरिक शिक्षित हो तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा I
मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा की 12 वी के बाद एक सरकारी शिक्षक बनने के लिए आपको क्या पढ़ना चाहिए कौन सा कोर्स होता है और सभी चीजे जो आप जानना चाहते है। यहां आप जानेंगे कि कौन-से कोर्स करने हैं, कौन-सी परीक्षाएं देनी हैं और कैसे आप एक स्थायी सरकारी शिक्षक बन सकते हैं – वो भी स्टेप-बाय-स्टेप।
Table of Contents
Toggle12वी के बाद सरकारी शिक्षक बनने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप : 12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
Step 1. _Types of Government Teacher : 12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
दोस्तों अगर आपको सच 12वी के बाद सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले आपको यह तय करना होगा की आप किस वर्ग के विद्यार्थीओ को पढ़ाना चाहते है जैसे कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 ,कक्षा 9 से 12 क्योकि वर्ग के हिसाब से योग्यता भी मांगी जाती है।
शिक्षक का प्रकार | किस क्लास को पढ़ाते हैं | ज़रूरी कोर्स |
---|---|---|
प्राइमरी टीचर | कक्षा 1 से 5 | D.El.Ed या BTC |
अपर प्राइमरी टीचर | कक्षा 6 से 8 | D.El.Ed + ग्रेजुएशन |
सेकेंडरी टीचर | कक्षा 9 से 12 | ग्रेजुएशन + B.Ed |
Step 2. 12वीं के बाद D.El.Ed कोर्स करें :-12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
अगर आप प्राइमरी शिक्षक बनना चाहते है तो आपको D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) करना होगा जो 2 साल का कोर्स होता है जो आपको प्राइमरी और अपर प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार करता है।
D.El.Ed कोर्स की जानकारी:
- अवधि: 2 साल
- योग्यता: 12वीं में कम से कम 50% (SC/ST के लिए छूट)
- एडमिशन प्रक्रिया: कुछ राज्यों में एंट्रेंस टेस्ट होता है, कुछ में मेरिट बेस्ड होता है।
- फीस: सरकारी कॉलेज में 10,000 से 15,000 प्रति वर्ष।
भारत में कुछ लोकप्रिय D.El.Ed संस्थान:
- SCERT (State Council of Educational Research and Training)
- NIOS (Open School D.El.Ed विकल्प)
- निजी शिक्षण संस्थान (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त)
Step 3: TET परीक्षा पास करें
सरकारी शिक्षक बनने के लिए TET (Teacher Eligibility Test) पास करना जरूरी है। ये परीक्षा केंद्र या राज्य सरकारें आयोजित करती हैं।
दो प्रमुख प्रकार:
- CTET (Central TET): केंद्र सरकार के स्कूलों के लिए (जैसे – केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय)
- State TET: हर राज्य की अपनी परीक्षा होती है (जैसे – UPTET, BTET, HTET, REET)
परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय:
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)
- भाषा – हिंदी और इंग्लिश
- गणित
- पर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान
परीक्षा स्तर:
पेपर | किसके लिए होता है | योग्यता |
---|---|---|
पेपर 1 | कक्षा 1–5 | D.El.Ed |
पेपर 2 | कक्षा 6–8 | D.El.Ed + ग्रेजुएशन |
Step 4: शिक्षक भर्ती (Teacher Vacancy) में आवेदन करें
जब आप TET (Teacher Eligibility Test) पास कर लेते हैं, तो अगला कदम आपका है सरकारी शिक्षक की वैकेंसी के लिए आवेदन करना।आप किसी भी राज्य के लिए अप्लाई कर सकते है लेकिन उस राज्य में दूसरे राज्य के लोगो के लिए आवेदन मांगे हो तब।
भर्ती का नाम | किसके लिए है | कब आती है |
---|---|---|
UPTET + Super TET | उत्तर प्रदेश में शिक्षक | हर 1-2 साल में |
BTET | बिहार शिक्षक | हर साल या जब पद रिक्त हों |
CTET + KVS/NVS भर्ती | केंद्रीय विद्यालय | हर 1-2 साल में |
DSSSB | दिल्ली शिक्षक भर्ती | नियमित अंतराल में |
हर भर्ती में TET पास होना अनिवार्य होता है। साथ में लिखित परीक्षा, मेरिट या इंटरव्यू भी हो सकता है।
Step 5: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति
जब आप भर्ती परीक्षा पास हो जाते है तब आपको निम्न चरणों से गुजरना होगा।
- आपके शैक्षणिक प्रमाण पत्र और TET सर्टिफिकेट की जांच होती है।
- मेडिकल फिटनेस चेक होती है।
- चयन सूची जारी होती है।
- फिर आपको नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) मिल जाता है।
इसके बाद आप किसी सरकारी स्कूल में स्थायी शिक्षक (Permanent Government Teacher) के रूप में काम शुरू करते हैं।
Important Documents- 12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- D.El.Ed या B.Ed सर्टिफिकेट
- TET पास सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड, फोटो, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
जल्दी सरकारी शिक्षक बनने के लिए रास्ता – 12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
- 12वीं के बाद समय बर्बाद न करें, तुरंत D.El.Ed में एडमिशन लें।
- TET की तैयारी D.El.Ed करते समय ही शुरू कर दें।
- प्रैक्टिस के लिए पुराने TET पेपर्स हल करें।
- YouTube या ऑनलाइन कोर्स से भी पढ़ सकते हैं।
12th ke baad Government Teacher Banne Par Salary (2025)– 12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
शिक्षक का स्तर | पद का नाम | योग्यता | शुरुआती सैलरी (प्रति माह) | अधिकतम सैलरी (अनुभव के साथ) | भर्ती संस्था / बोर्ड |
---|---|---|---|---|---|
प्राथमिक शिक्षक | PRT (Primary Teacher) | 12वीं + D.El.Ed + TET | ₹30,000 – ₹40,000 | ₹50,000+ | राज्य बोर्ड / KVS / NVS |
अपर प्राइमरी शिक्षक | TGT (Trained Graduate Teacher) | ग्रेजुएशन + D.El.Ed + TET | ₹35,000 – ₹45,000 | ₹60,000+ | राज्य बोर्ड / KVS / NVS |
सेकेंडरी शिक्षक | PGT (Post Graduate Teacher) | पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed + TET/STET | ₹45,000 – ₹55,000 | ₹70,000+ | राज्य बोर्ड / KVS / NVS |
हेड मास्टर / प्रिंसिपल | वरिष्ठ पद (Promotion) | अनुभव और आंतरिक परीक्षा | ₹70,000 – ₹90,000+ | ₹1,00,000+ | शिक्षा विभाग |
अन्य लाभ (All Teachers को मिलते हैं): 12th ke baad Government Teacher Kaise Bane
भत्ता का नाम | विवरण |
---|---|
DA (Dearness Allowance) | महंगाई भत्ता – हर 6 महीने में बढ़ता है |
HRA (House Rent) | किराया भत्ता – शहर के अनुसार मिलता है |
TA (Travel Allowance) | यात्रा भत्ता – स्कूल आने-जाने के लिए |
मेडिकल सुविधा | खुद और परिवार के इलाज की सुविधा |
पेंशन और ग्रेच्युटी | रिटायरमेंट के बाद आजीवन पेंशन सुविधा |
नोट: यह सैलरी राज्य और भर्ती बोर्ड के अनुसार थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे हो सकती है।
12th ke baad Government Teacher Kaise Bane – Important Links
Home | Click Here |
More Govt. Jobs | Click Here |
Join Whatsapp Chanel | Click here |
Also Read
Railway Group D Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड – स्टेप बाय स्टेप गाइड
Railway Group D Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड – स्टेप बाय स्टेप गाइड
BPSSC Forest Officer Vacancy 2025:जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन की पूरी जानकारी
BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: 11,389 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
F&Q
क्या 12वीं के बाद सीधे सरकारी टीचर बना जा सकता है?
हां, D.El.Ed जैसे कोर्स करने के बाद TET पास करके सरकारी शिक्षक बन सकते हैं।
D.El.Ed कितने साल का होता है?
यह एक 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है।
क्या B.Ed करना जरूरी है?
B.Ed ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। यह जरूरी है अगर आप क्लास 6 से ऊपर पढ़ाना चाहते हैं।
क्या 12वीं के बाद सीधे सरकारी टीचर बन सकते हैं?
हाँ, 12वीं के बाद D.El.Ed कोर्स करके और TET पास करके सरकारी शिक्षक बना जा सकता है।
D.El.Ed कोर्स के बाद क्या करें?
ET परीक्षा पास करें और फिर सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन करें।
TET कितनी बार दी जा सकती है?
आप TET कितनी भी बार दे सकते हैं। कोई सीमा नहीं है।
सरकारी शिक्षक की सैलरी कितनी होती है?
राज्य के अनुसार अलग होती है, पर औसतन ₹35,000 से ₹60,000 प्रति माह मिलते हैं।
4 thoughts on “12th ke baad Government Teacher Kaise Bane – Step by Step पूरी जानकारी (2025 Guide)”