Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025: अगर आप बिहार के पशुपालक हैं और आपके पशु बाढ़ के कारण मर गए हैं, तो घबराइए नहीं, सरकार आपकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। बिहार सरकार ने “बिहार बाढ़ सहायता अनुदान योजना 2025” शुरू की है, जिसके तहत बाढ़ में मरे पशुओं के बदले में आपको सरकार से अनुदान मिलेगा।
यह योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तर पर चलाई जा रही है, ताकि आप अपनी नुकसान की भरपाई कर सकें और अपने परिवार का सतत विकास कर सकें। इस लेख में हम आपको बताएंगे इस योजना की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, कितनी राशि मिलेगी, जरूरी दस्तावेज़, और योग्यता।
Table of Contents
ToggleBihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025 : Overview
योजना का नाम | बिहार बाढ़ सहायता अनुदान योजना 2025 |
---|---|
राज्य | बिहार |
उद्देश्य | बाढ़ में मरे पशुओं पर मुआवजा देना |
लाभार्थी | बिहार के बाढ़ पीड़ित पशुपालक |
अनुदान राशि | ₹100 से लेकर ₹37,500 तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन शुरू | जल्द घोषित होगा |
अंतिम तिथि | जल्द घोषित होगा |
Dates & Events of Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
आवेदन शुरू | जल्द घोषित होगा |
अंतिम तिथि | जल्द घोषित होगा |

अनुदान राशि कितनी मिलेगी? –Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
बिहार सरकार द्वारा पशुओं की मृत्यु के आधार पर निम्नलिखित राशि दी जाएगी:
पशु का प्रकार | प्रति इकाई राशि | प्रति परिवार अधिकतम सीमा |
---|---|---|
गाय/भैंस/उंट/याक/मिथुन | ₹37,500 | 3 पशु तक |
बकरी/भेड़/सूअर | ₹4,000 | 30 पशु तक |
बैल/घोड़ा/ऊंट | ₹32,000 | 3 पशु तक |
बछड़ा/खच्चर/गधा/टट्टू | ₹20,000 | 6 पशु तक |
पोल्ट्री (मुर्गी आदि) | ₹100 प्रति पक्षी | ₹5,000 तक |
पशु शेड (अगर जल या अग्नि से नष्ट हुआ) | ₹3,000 प्रति शेड | प्रति पशु शेड |
पात्रता (Eligibility Criteria) –Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
- आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक पशुपालक होना चाहिए।
- पशु की मृत्यु बाढ़ के कारण हुई हो।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज़ –Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मृत पशु से संबंधित विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
चयन प्रक्रिया –Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
- आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिया जाएगा।
- पशु की मृत्यु की जांच/सत्यापन की जाएगी।
- पशुचिकित्सा पदाधिकारी पोस्टमार्टम करेंगे या प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
- अंचलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
- रिपोर्ट के आधार पर जिला पदाधिकारी द्वारा अनुदान स्वीकृत किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें? –Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
पशु की मृत्यु और शव मौजूद हो:
- नजदीकी पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सूचित करें।
- वह शव का पोस्टमार्टम करेंगे और रिपोर्ट अंचलाधिकारी को भेजेंगे।
- अंचलाधिकारी रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि स्वीकृत करेंगे।
पशु की मृत्यु लेकिन शव नहीं मिला हो:
- स्थानीय थाना में प्राथमिकी या सनहा दर्ज कराएं।
- आवेदन मुखिया/वार्ड सदस्य/सरपंच से अग्रसारित कराएं।
- दस्तावेज़ संलग्न करके अंचलाधिकारी को दें।
- अंचलाधिकारी जांच कर रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजेंगे।
- जांच के बाद 1 सप्ताह में सहायता राशि दी जाएगी।
महत्वपूर्ण बातें -Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025
- आवेदन केवल बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के लिए मान्य है।
- अनुदान की राशि प्रकार व संख्या के आधार पर दी जाएगी।
- जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए।
- आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय से करें।
Bihar Badh Sahayata Anudan Yojana 2025 -महत्वपूर्ण लिंक
Official Website | Click here |
Home | Click here |
आवेदन से जुड़ी जानकारी ग्राम पंचायत या जिला पशुपालन विभाग से प्राप्त करें। |