Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए महिला रोजगार योजना (Mahila Rojgar Yojana) शुरू की है। इस योजना का मकसद है कि राज्य की महिलाएं छोटे-छोटे रोजगार या कारोबार शुरू कर सकें और अपनी पहचान बना सकें।
पहली किस्त के तहत लाखों महिलाओं को ₹10,000 की सहायता राशि दी जा चुकी है। अब सभी को बेसब्री से दूसरी किस्त (2nd Installment) का इंतजार है। इस लेख में हम आपको बताएंगे — दूसरी किस्त कब मिलेगी, कौन-कौन महिलाएं इसका लाभ लेंगी, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी।
Table of Contents
ToggleBihar Mahila Rojgar Yojana 2025 : Overview
योजना का नाम | बिहार महिला रोजगार योजना 2025 |
---|---|
राज्य | बिहार |
किसके लिए | महिलाओं के लिए |
सहायता राशि | ₹10,000 (प्रति लाभार्थी) |
पहली किस्त जारी | 26 सितंबर 2025 |
दूसरी किस्त की संभावित तिथि | 03 अक्टूबर 2025 |
लाभार्थी | लगभग 75 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | mmryurban.brlps.in |
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 दूसरी किस्त कब आएगी?
सरकार ने जानकारी दी है कि महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त 03 अक्टूबर 2025 को जारी हो सकती है। हालांकि यह तारीख अभी संभावित है और इसमें बदलाव भी हो सकता है।
इस बार भी पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, इसलिए जरूरी है कि आपके बैंक खाते में आधार और मोबाइल नंबर लिंक (Aadhar seeding) होना चाहिए।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 से किसे मिलेगा फायदा?
यह योजना खास तौर पर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए है।
लाभ उठाने के लिए महिलाओं को इन शर्तों को पूरा करना होगा:
- बिहार की स्थायी निवासी हों।
- महिला रोजगार योजना में पहले से पंजीकृत (Registered) हों।
- पहली किस्त का लाभ मिला हो या आवेदन स्वीकृत हो चुका हो।
- बैंक खाता और आधार लिंक होना चाहिए।
- बीड़ी, गुटखा, शराब जैसे किसी गलत धंधे से जुड़ी न हों।
पैसे मिलने के बाद क्या करें?
यदि आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 की पहली किस्त मिल चुकी है, तो आपको वही काम शुरू करना होगा जो आपने आवेदन करते समय अपने व्यवसाय के रूप में बताया था।
- उदाहरण के लिए — छोटी दुकान खोलना, सिलाई-कढ़ाई का काम, डेयरी या कोई अन्य स्वरोजगार।
- सरकार का मकसद यही है कि महिलाएं इस राशि से अपना रोजगार खड़ा करें और आत्मनिर्भर बनें।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में ₹2,00,000 कैसे मिलेगा?
योजना की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ ₹10,000 तक ही सीमित नहीं है। सरकार उन महिलाओं को अतिरिक्त ₹2 लाख भी दे सकती है जिन्होंने अपने रोजगार को सही तरीके से शुरू कर दिया है।
इसका तरीका कुछ इस तरह है:
- पहली किस्त मिलने के बाद आपको तुरंत अपना काम शुरू करना होगा।
- काम शुरू करने के 6 महीने बाद विभाग आकर आपके व्यवसाय का मूल्यांकन (Inspection/Assessment) करेगा।
- अगर विभाग को लगता है कि आपका कारोबार सही चल रहा है और आप मेहनत से उसे बढ़ा रही हैं, तो आपको ₹2,00,000 तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इस अतिरिक्त पैसे का इस्तेमाल आप अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 आवेदन की प्रक्रिया
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
- सबसे पहले आपको जीविका (Jeevika) समूह से जुड़ना होगा।
- जीविका कार्यालय से आवेदन फॉर्म लें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और ज़रूरी दस्तावेज़ लगाएं।
- भरे हुए फॉर्म को जीविका ऑपरेटर (Jeewika Operator) के पास जमा करें।
शहरी क्षेत्र की महिलाएं
- अगर आप पहले से जीविका से जुड़ी हैं तो अलग से फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं है।
- नज़दीकी ALO या CRP (Community Resource Person) से संपर्क करें।
- अगर आप जीविका से जुड़ी नहीं हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: mmryurban.brlps.in
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 : important Document
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जीविका सदस्यता (ग्रामीण महिलाओं के लिए)
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 :Important links
Official website | Click here |
More Govt jobs | Click here |