voter list me naam kaise jodein online 2025:
भारत में हर नागरिक को 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद वोट देने का अधिकार मिलता है। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आपका नाम मतदाता सूची (Voter List) में शामिल हो। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप मतदान नहीं कर सकते।
अगर आपने अभी तक वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं जुड़वाया है, तो अब देर ना करें। इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान और स्पष्ट भाषा में बताएंगे कि वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़ा जाता है – वो भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से।
Table of Contents
Toggleवोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के फायदे
- आप लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में वोट दे सकते हैं।
- वोटर आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में काम करता है।
- कई सरकारी योजनाओं में आवेदन के लिए यह जरूरी होता है।
कौन लोग नाम जोड़ सकते हैं?
अगर आप नीचे दिए गए नियमों को पूरा करते हैं, तो आप वोटर लिस्ट में नाम जोड़ सकते हैं:
शर्त | विवरण |
---|---|
नागरिकता | आप भारतीय नागरिक होने चाहिए |
उम्र | आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए |
पता | आपके पास स्थायी या वर्तमान पता होना चाहिए |
दोहराव | आपका नाम पहले से किसी अन्य स्थान की वोटर लिस्ट में नहीं होना चाहिए |
किन दस्तावेजों की ज़रूरत होगी?
नाम जोड़ने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ चाहिए। आप इनमें से कोई भी सही दस्तावेज़ दे सकते हैं।
दस्तावेज़ की जरूरत | मान्य प्रमाण |
---|---|
पहचान के लिए | आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट |
पते के लिए | बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड |
उम्र के लिए | जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट |
शादीशुदा महिला के लिए | विवाह प्रमाण पत्र और पति के पते का प्रमाण |
ऑनलाइन तरीके से voter list me naam kaise jodein online 2025
ऑनलाइन तरीका सबसे आसान है और घर बैठे पूरा हो सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step-by-Step प्रक्रिया:
- सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं https://voters.eci.gov.in/

- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दाहिने साइड ऊपर कोने में sign- up बटन मिलेगा।

- sign- up पर क्लिक करने के बाद आपको मोबाइल नंबर से sign -up कर लेना है।

- ‘Form 6’ चुनें

- Form 6 उन लोगों के लिए है जो पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना चाहते हैं।
- फॉर्म 6 पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर आएगा।

- इसमें अपनी जानकारी भरें
- पूरा नाम
- जन्म तिथि और लिंग
- पता
- माता-पिता या पति का नाम
दस्तावेज़ अपलोड करें
- स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें – पहचान, पता और जन्म प्रमाण
- फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन नंबर नोट करें
- इससे आप अपने आवेदन की स्थिति बाद में चेक कर सकते हैं।
ऑफलाइन तरीके से वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़ें?
अगर आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें?
- Form 6 फॉर्म प्राप्त करें
- यह फॉर्म आपको BLO (Booth Level Officer) या नजदीकी चुनाव कार्यालय से मिलेगा।
- फॉर्म में सारी जानकारी भरें
- पेन से साफ-साफ अक्षरों में भरें
- फोटो चिपकाएं
- जरूरी दस्तावेज़ जोड़ें
- पहचान और पते के प्रमाण की फोटोकॉपी लगाएं
- फॉर्म BLO को दें या कार्यालय में जमा करें
- फॉर्म जमा करते समय acknowledgment slip जरूर लें
आवेदन की स्थिति कैसे ट्रैक करें?
वेबसाइट खोलें:
https://voters.eci.gov.in/

- “Track Application Status” पर क्लिक करें।

- अपनी Reference ID डालें।

- आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
voter list me naam kaise jodein online 2025 :Important links
Form 6 link | Click here |
Track Application Status | Click here |
Official website | Click here |
Home | Click here |